भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा “पक्षियों के लिए सकोरे वितरण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा “पक्षियों के लिए सकोरे वितरण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन”
जबलपुर (मध्यप्रदेश):
आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय पहल के अंतर्गत सकोरे वितरण एवं पक्षी संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत टीम द्वारा पार्कों एवं बगीचों में जाकर आमजन को सकोरे (मिट्टी के बर्तन) वितरित किए गए तथा उन्हें पेड़ों पर लटकाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे नियमित रूप से पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं मानवाधिकार से जुड़े सामाजिक कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे लोगों में संगठन के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना बढ़ी।अभियान मे जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव,महामंत्री श्रीमती अर्चना यादवगोरखपुर तहसील अध्यक्ष श्रीमती रश्मि केवट,जिला कार्यकारिणी सदस्य : श्रीमती रेखा पटेल, आशा गोस्वामी उपस्थित रहें
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “मानव अधिकारों के साथ-साथ हमें जीव-जंतुओं और पर्यावरण के अधिकारों की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना एक छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है, जो समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि “भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए।”
🌐 http://ihrctindia.in
📞 07366356042
📧 infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#SaveBirds #BirdCare #WaterForBirds #FeedBirds #SummerCare
#EnvironmentProtection #EcoFriendly #GoGreenIndia #NatureLovers
#Jabalpur #JabalpurNews #NGOIndia #SocialWork #PublicAwareness
#TrendingNow #ViralPost #InstaGood #ReelsIndia #IndiaCares #HelpNature

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *