भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा “गौ सेवा सम्मान एवं गौ हत्या बंद करो जनजागरूकता अभियान”

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा “गौ सेवा सम्मान एवं गौ हत्या बंद करो जनजागरूकता अभियान”
नागदा /मध्यप्रदेश।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा समाज में पशु संरक्षण, मानवीय संवेदनाओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु “गौ सेवा सम्मान एवं गौ हत्या बंद करो” जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौवंश की रक्षा, गौ सेवा करने वाले व्यक्तियों का सम्मान एवं अवैध गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु जनजागरण करना है। ट्रस्ट द्वारा गांव-गांव एवं शहर-शहर पहुंचकर आमजन को जागरूक किया जाएगा तथा संबंधित प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित रहेगा। इसके अंतर्गत गौशालाओं में सहयोग, चारा वितरण, चिकित्सा सहायता एवं गौ संरक्षण से जुड़े अन्य सेवा कार्य भी संचालित किए जाएंगे।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस जनहित अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर गौ संरक्षण एवं सेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं।
श्री सुनील सिंह यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष)ने अपने संदेश मे कहा कि
“गौ सेवा केवल एक धार्मिक आस्था नहीं बल्कि मानवीय कर्तव्य है। समाज में दया, करुणा और संरक्षण की भावना तभी विकसित होगी जब हम मूक प्राणियों की रक्षा के लिए आगे आएंगे। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इस अभियान के माध्यम से हर नागरिक को जोड़कर एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा करेगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि गौ सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि “हम सभी का यह सामूहिक संकल्प है कि गौ सेवा एवं संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाया जाए। यह अभियान केवल एक पहल नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुहिम में जुड़कर मानवता एवं पशु संरक्षण का संदेश फैलाएं।”

#GauSeva #SaveCows #AnimalProtection #GauRaksha #HumanityFirst
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *