
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा “पक्षियों के लिए सकोरे वितरण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन
Categories: Uncategorized
Helpline No. : +07366356042
Email : info@ihrctindia.in

इस अभियान के अंतर्गत टीम द्वारा पार्कों एवं बगीचों में जाकर आमजन को सकोरे (मिट्टी के बर्तन) वितरित किए गए तथा उन्हें पेड़ों पर लटकाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे नियमित रूप से पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं मानवाधिकार से जुड़े सामाजिक कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे लोगों में संगठन के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना बढ़ी।अभियान मे जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव,महामंत्री श्रीमती अर्चना यादवगोरखपुर तहसील अध्यक्ष श्रीमती रश्मि केवट,जिला कार्यकारिणी सदस्य : श्रीमती रेखा पटेल, आशा गोस्वामी उपस्थित रहें
Leave a Reply