भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रणय प्रभात पांडे ‘गुड्डू भैया’ से की मुलाकात

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रणय प्रभात पांडे ‘गुड्डू भैया’ से की मुलाकात

जनहित एवं सामाजिक कार्यों की दी जानकारी, विधायक ने की सराहना और सहयोग का दिया आश्वासन

जबलपुर/कटनी, 11 सितंबर 2026। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को माननीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी (गुड्डू भैया) से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा, कटनी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा एवं सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी श्री नवल किशोर यादव ने विधायक जी से मुलाकात कर ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न जनहित, सामाजिक जागरूकता, मानवाधिकार संरक्षण एवं सेवा कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा अन्य जनहित के विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में और अधिक प्रभावी सामाजिक कार्य संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की गई।

इस दौरान माननीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी (गुड्डू भैया) ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए प्रतिनिधिमंडल का उत्साहवर्धन किया। विधायक जी ने सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आवश्यकतानुसार सहयोग करने का आश्वासन दिया।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि—

“समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, अधिकार और सहायता पहुंचाना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। श्री प्रणय प्रभात पांडे जी द्वारा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना एवं सहयोग का आश्वासन सामाजिक सेवा के लिए कार्य कर रहे हमारे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोबल बढ़ाने वाला है।”

ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव,राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/चेयरमैन श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव, प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता दुबे, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सौंपा चटर्जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान कृष्णा यादव, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री इंद्रजीत सिंह चौहान, हेल्पलाइन प्रभारी युवराज सिंह राठौर एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि—

“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय है। क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर सामाजिक कार्यों की जानकारी देना और सहयोग प्राप्त करना संगठन की सकारात्मक कार्यप्रणाली का हिस्सा है। हमें विश्वास है कि जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सहयोग से आने वाले समय में मानवाधिकार संरक्षण एवं जनसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा।”

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी (गुड्डू भैया) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से क्षेत्र में जनहित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जनहित, मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *