धार जिले के सरदारपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 33 मरीज ऑपरेशन हेतु इंदौर रवाना

Categories:

शेयर करें

सरदारपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 33 मरीज ऑपरेशन हेतु इंदौर रवाना 

सरदारपुर (धार)। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जिला अंधत्व निवारण समिति जिला धार एवं चोइथराम नेत्रालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय चिकित्सालय सरदारपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं नेत्र ऑपरेशन चयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम वैद्य, प्रदेश चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष वैद्य तथा डा. बलबहादुर सिंह राठौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के धार जिला अध्यक्ष कैलाश चन्द्र बघेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा नेत्रदान एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण अत्यंत आवश्यक है।

शिविर में कुल 96 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। चोइथराम नेत्रालय इंदौर के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सतीष पारासर द्वारा मरीजों की जांच की गई, जिसमें 33 मरीजों को मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। चयनित मरीजों को चोइथराम नेत्रालय इंदौर के वाहन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र तिवारी, इंदौर संभाग संगठन मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह चावड़ा, शैतान सिंह चौहान, श्रीमती मानकुंवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में तहसील अध्यक्ष बुड्ढे सिंह पांडर ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के जरूरतमंद वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि”स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। नेत्र ज्योति मानव जीवन की अमूल्य संपदा है और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य एवं मानवीय कार्य है। मैं जिला अंधत्व निवारण समिति, चोइथराम नेत्रालय इंदौर तथा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। भविष्य में भी संगठन जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।”
इस अवसर पर संगठन की ओर से मालती सुनील सिंह यादव (राष्ट्रीय संस्थापक), शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), इंदरजीत सिंह चौहान (विधिक सलाहकार), कृष्णा यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा विंग), साधना सेठी (राष्ट्रीय महामंत्री), अनिता दुबे (प्रदेश सचिव), सुरेन्द्र प्रकाश यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी), रामवेश सिंह राजावत, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन “चाय वाले” (मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी), शोम्पा शाह चटर्जी (प्रदेश प्रवक्ता, मध्यप्रदेश) ने संयुक्त रूप से कहा कि—”मानव सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी संस्थाओं और समाजसेवियों को मिलकर कार्य करना चाहिए। नेत्र शिविर के माध्यम से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नई रोशनी और बेहतर जीवन की आशा मिली है। भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *