नागदा । भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, नागदा द्वारा शनिवार को एगोशदीप विद्यालय, नागदा में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम जागरूकता विषय पर व्याख्यानशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराधों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 400 बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, श्री राजेश धाकड़ (भाजपा जिला अध्यक्ष), श्री प्रकाश जैन (पार्षद), श्रीमती योगिता उपाध्याय (एसआई, नागदा थाना), श्री कैलाश सलोनिया (वरिष्ठ पत्रकार), श्री प्रमोद कोठारी (जिला अध्यक्ष) एवं श्री कमल जैन सहारा (समाजसेवी) मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं स्वागत उद्बोधन नगर अध्यक्ष श्री सुनील त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री दिलीप काठेंड ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक श्री चेतन यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अतिथियों का सम्मान श्री सत्यप्रकाश शर्मा, श्री अशोक बिसानी, श्री प्रकाश मालपानी एवं श्री मुकेश मोहता द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले आभास मोहता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के हेल्पलाइन प्रभारी श्री युवराज सिंह राठौर, युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, खाचरौद अध्यक्ष श्री संजय जैन, तहसील मीडिया प्रभारी श्री दिनेश सोलंकी, श्रेणिक बम, योगेश शर्मा एवं अर्जुन राजौरिया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि “आज के समय में महिला सशक्तिकरण केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकता है। प्रत्येक बालिका को आत्मविश्वासी, जागरूक और अपने अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए। साथ ही डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के लिए सही जानकारी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज में महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”»
उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता पहुंचे और विशेष रूप से छात्राओं को साइबर अपराधों एवं महिला सुरक्षा के प्रति सक्षम बनाया जाए।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, मनीष गुप्ता, प्रदेश सचिव श्रीमती अनिता दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि “जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत नींव हैं। महिला सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता है। ट्रस्ट भविष्य में भी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और युवाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।”
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ब्लैकमेलिंग अथवा महिला उत्पीड़न की स्थिति में भयभीत होने के बजाय तत्काल परिवार, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।


Leave a Reply