कटनी के निमास मे बुजुर्गों का सम्मान एवं बच्चों को स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित
कटनी। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) जिला कटनी के जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र नायक जी की धर्मपत्नी एवं ग्राम पंचायत की सरपंच द्वारा सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना से बुजुर्गों के सम्मान एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभवों और आशीर्वाद को समाज की अमूल्य धरोहर बताया गया। वहीं बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, नियमित शिक्षा और बेहतर संस्कारों के महत्व पर भी चर्चा की गई।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल मानव अधिकारों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के हित में निरंतर सेवा कार्य करना भी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति है और बच्चों की शिक्षा देश के भविष्य को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। श्री यादव ने इस सराहनीय पहल के लिए श्री वीरेंद्र नायक जी एवं उनकी धर्मपत्नी को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव, हेल्पलाइन प्रभारी युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता, प्रदेश सचिव श्रीमती अनिता दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन चायवाले कटनी जिला अध्यक्ष श्रीमान सुरेंद्र शर्मा सहित IHRCT के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है, जबकि बच्चों को शिक्षा के साधन उपलब्ध कराना राष्ट्र निर्माण में योगदान है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में मानवता, सम्मान, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
IHRCT के पदाधिकारियों ने श्री वीरेंद्र नायक जी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा किए गए इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में इसी प्रकार सामाजिक सेवा और जनजागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए
#IHRCT #भारतीयमानवअधिकारसहकारट्रस्ट #मानवअधिकार #जनसेवा #समाजसेवा #बुजुर्गोंकासम्मान #बुजुर्गसम्मान #बच्चोंकीशिक्षा #शिक्षासेवा #स्कूलबैगवितरण #स्कूलबैगवितरणकार्यक्रम #बालशिक्षा #बच्चोंकेलिए #ग्रामविकास #जनकल्याण #सामाजिकजिम्मेदारी #मानवताकीसेवा #सेवाकार्य #कटनी #कटनीजिला #मध्यप्रदेश #IHRCTKatni #IHRCTIndia #HumanRights #SocialService #EducationForAll #RespectElders #ChildEducation #SchoolBagDistribution #CommunityService #SocialAwareness #NationBuilding #Seva #Janseva #Humanity #ViralNews #TrendingNews #LatestNews #NewsUpdate


Leave a Reply