दशहरे पर मानवता की मिसाल: मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी 

Categories:

शेयर करें

दशहरे पर मानवता की मिसाल: मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी 

मध्यप्रदेश। विजयादशमी के पावन पर्व पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी ने दूरस्थ जंगल क्षेत्र के एक गांव में अत्यंत गरीब परिवार की दयनीय स्थिति देखकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

परिवार के पिता और मासूम बच्चे की परेशानियां देखकर उन्होंने बच्चे को दशहरा एवं दीपावली मनाने के लिए ₹2,000 की आर्थिक सहायता दी। साथ ही, परिवार को खाने-पीने की आवश्यक सामग्री और कपड़े उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चे की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए कन्नौज छात्रावास में प्रवेश दिलाने हेतु प्रयास करने की बात भी कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। त्योहारों की सच्ची खुशी तभी है, जब जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के जीवन में भी खुशियां लाई जाएं। उन्होंने पदाधिकारी के सेवा भाव की सराहना करते हुए सभी सदस्यों से जरूरतमंदों की सहायता करने और बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री इंद्रजीत सिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री सुनील सेठिया, हेल्पलाइन प्रभारी श्री युवराज सिंह राठौर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन ‘चायवाले’ ने संयुक्त संदेश में कहा कि संगठन मानव अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ मानवता, शिक्षा और जरूरतमंदों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने सामर्थ्य के अनुसार असहाय परिवारों की मदद करें, ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *