
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) एवं थाना सिहोरा पुलिस की सराहनीय पहल
Categories: Uncategorized
Helpline No. : +07366356042
Email : info@ihrctindia.in

इस अवसर पर थाना प्रभारी श्रीमती प्रतीक्षा मार्को एवं पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने तथा रात्रि में विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी। रेडियम लगाने की इस पहल से श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं ने पुलिस विभाग एवं ट्रस्ट की टीम का आभार व्यक्त किया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। धार्मिक यात्राओं के दौरान पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ऐसे जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पुलिस विभाग एवं ट्रस्ट की टीम को जनहित में किए गए प्रयास के लिए बधाई दी।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) मानवाधिकार संरक्षण, जनसेवा एवं जनजागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस और सामाजिक संगठनों के समन्वय से चलाए जाने वाले ऐसे अभियान समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत करते हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी श्रीमती प्रतीक्षा मार्को, उपनिरीक्षक विनोद कुमार बागड़ी, नीरज चौरसिया एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। इसके अलावा MPEB से रमेश जी, सत्यम कोस्टा, अनुराग दुबे, मीडिया प्रतिनिधि अंकुर गुप्ता तथा ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने कहा कि जनहित और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे।
Leave a Reply