भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट भिंड ग्वालियर टीम द्वारा कामकाजी महिलाओं को मटके वितरित किए गए

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट भिंड ग्वालियर टीम द्वारा कामकाजी महिलाओं को मटके वितरित किए गए
ग्वालियर महानगर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा आज कामकाजी महिलाओं को ठंडा पानी पीने हेतु मिट्टी के मटकों का वितरण किया गया। संस्था द्वारा किए गए इस जनहित एवं सेवा कार्य की महिलाओं ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े नवीन सदस्यों का स्वागत भी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समय-समय पर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य करता रहता है। संस्था द्वारा सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूकता एवं मानव अधिकारों से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाती है।
आज के कार्यक्रम में लगभग 50 कामकाजी महिलाओं को मिट्टी के मटके वितरित किए गए। ठंडा पानी रखने वाले मटकों को प्राप्त कर सभी महिलाओं के चेहरों पर खुशी एवं मुस्कान दिखाई दी।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक, जिला संरक्षक श्रीमती सुनीता शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला नाहर, भिंड जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता दुबे, मुरैना जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा, अशोकनगर जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सेमर, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुकृति गुर्जर, नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर, जिला सचिव स्वराज गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मनोरमा जैन, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती प्रमिला पचौरी, श्रीमती रजनी अग्रवाल, श्री हेरी गुप्ता, लवकुश गुर्जर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विशेष रूप से श्रीमती ममता दुबे भिंड जिला अध्यक्ष, श्रीमती ममता भार्गव कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती उमा गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रीमती लक्ष्मी रघुवंशी कार्यकारिणी सदस्य की सक्रिय सहभागिता रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश मे कहा कि
“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव समाज सेवा एवं मानव हित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। भीषण गर्मी में जरूरतमंद एवं कामकाजी महिलाओं को ठंडे पानी हेतु मटके वितरित करना मानव सेवा का एक छोटा प्रयास है। हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग एवं सेवा पहुंचाना है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था निरंतर मानव सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी जनहित के कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे।
#भारतीय_मानव_अधिकार_सहकार_ट्रस्ट
#IHRCT
#IHRCTBharat
#IHRCTIndia
#SunilSinghYadavMP
#ग्वालियर
#महिला_सशक्तिकरण
#मानव_सेवा
#समाज_सेवा
#जनहित_कार्य
#मटका_वितरण
#सेवा_ही_संगठन
#HumanRights
#WomenEmpowerment
#SocialWork
#HelpingHands
#BeatTheHeat
#WaterForAll
#EnvironmentCare
#HumanityFirst
#NGOIndia
#TrendingNow
#ViralPost
#MissionHumanity
#संगठन_का_अभियान
#मानवता_की_सेवा
#एक_कदम_मानव_अधिकारों_की_ओर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *