जावरा नगर की जर्जर सड़कों एवं खुले गड्ढों के संबंध में नगरीय प्रशासन मंत्री को ज्ञापन प्रेषित
रतलाम/जावरा। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट रतलाम जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह जैतका द्वारा जावरा नगर की जर्जर सड़कों, खुले गड्ढों एवं वर्षा ऋतु में संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन के माननीय नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी को जनहित में एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जावरा नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं गली-मोहल्लों की सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। विभिन्न विभागों द्वारा पेयजल, गैस पाइपलाइन एवं अन्य कार्यों हेतु सड़कें खोदकर कई स्थानों पर अधूरी छोड़ दी गई हैं। मानसून प्रारंभ होने के साथ ही यह स्थिति आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन गई है।
संगठन ने मांग की है कि सभी खुले गड्ढों का तत्काल गुणवत्तापूर्ण भराव कराया जाए, सड़कों पर फैली निर्माण सामग्री हटाई जाए तथा वर्षा ऋतु में अनावश्यक सड़क खुदाई कार्यों पर रोक लगाई जाए। साथ ही नगर पालिका एवं संबंधित विभागों की संयुक्त मॉनिटरिंग टीम गठित कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना प्रत्येक जागरूक नागरिक एवं सामाजिक संगठन का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा से जुड़ा यह विषय हजारों नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा से संबंधित है। संगठन आशा करता है कि शासन एवं प्रशासन शीघ्र प्रभावी कार्यवाही कर नागरिकों को राहत प्रदान करेगा।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि जावरा नगर सहित प्रदेश के सभी नगरों में वर्षा ऋतु के दौरान सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। खुले गड्ढे एवं अधूरे निर्माण कार्य आमजन के जीवन के लिए गंभीर खतरा हैं। संगठन प्रशासन से अपेक्षा करता है कि शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को समाप्त किया जाए
🌐 Website: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 Email: infoihrct@gmail.com
#Jaora #Ratlam #RoadSafety #PublicSafety #MPNews #Janhit #CitizenSafety #MonsoonAlert #Development #SafetyFirst #sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
Leave a Reply