भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा “नर्मदा तट स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न”

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा “नर्मदा तट स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न”
जबलपुर (मध्यप्रदेश)भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर की टीम द्वारा आज ग्वारीघाट एवं उमाघाट स्थित पावन नर्मदा तट पर एक विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने घाट क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को माँ नर्मदा की पवित्रता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह किया गया कि वे नर्मदा जी में साबुन, शैम्पू अथवा अन्य रासायनिक पदार्थों का उपयोग न करें, जिससे जल की शुद्धता एवं पर्यावरण संतुलन बना रहे।
इसके साथ ही ट्रस्ट की टीम द्वारा ग्वारीघाट के समीप स्थित झूलेलाल आश्रम में परिक्रमा वासियों एवं आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी के मटके भरकर सेवा कार्य भी किया गया, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने एवं आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
आज के स्वच्छता अभियान में
जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव जी, श्री धनराज सोनकर जी
महामंत्री श्रीमती अर्चना यादव जी,जिला उपाध्यक्ष – श्री सुरेश कुमार पांडे जी,जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेखा पटेल जी,श्रीमती कृष्णकांति पांडे जी उपस्थित रहें
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि “नदियों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का यह अभियान समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें माँ नर्मदा जैसी जीवनदायिनी नदियों की पवित्रता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान एक प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।”
संपर्क एवं जानकारी:
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 Email: infoihrct@gmail.com
#NarmadaSwachhta #SwachhtaAbhiyan #CleanNarmada #Jabalpur #Gwarighat #Umaghat #HumanRights #SocialWork #NGOIndia #EnvironmentProtection #SaveWater #SwachhBharat
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *