महंगवा में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सराहनीय पहल, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं विद्यार्थियों को किया जागरूक

Categories:

शेयर करें

महंगवा में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सराहनीय पहल, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं विद्यार्थियों को किया जागरूक

महंगवा, जबलपुर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा ग्राम महंगवा में सामाजिक सेवा, शिक्षा प्रोत्साहन एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं का सम्मान किया गया तथा छोटे बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट की जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा ने किया।

वहीं, शासकीय माध्यमिक शाला, ग्राम महंगवा में विद्यार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने एवं वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क एसबीआई बैंक खाते खुलवाने की पहल की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट की प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता दुबे ने किया।

विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। उन्हें ओटीपी, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की समझाइश दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कटनी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता काछी, जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी श्री आनंद जायसवाल, जिला संयोजक श्री अनिल हल्दकार, सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी श्री नवल किशोर यादव, सदस्य श्री नितिन सोनी एवं श्री विकास काछी उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक श्री ओ.पी. पटवा, श्री सुजीत कुशवाहा, श्री संतोष सिंह लोधी, श्री बालमुकुंद कुशवाहा एवं श्री हीरालाल झारिया सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय जागरूकता एवं नशामुक्ति समाज के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। बच्चों को सही दिशा देना, सेवा कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान करना और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाली श्रीमती अनीता दुबे एवं श्रीमती नीतू शर्मा सहित समस्त सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य , राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी , राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा , युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव , राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री इंद्रजीत सिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर श्री सुनील सेठिया,हेल्पलाइन प्रभारी युवराज सिंह राठौर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन चायवाले ने संयुक्त संदेश में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, जागरूकता एवं सहायता पहुंचाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ बच्चों को जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जनहित के कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *