सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट कटनी का आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

Categories:

शेयर करें

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों को शैक्षणिक एवं खाद्य सामग्री वितरित

कटनी। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत “आंगन उत्सव/आंगन मिलन — हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” कार्यक्रम का आयोजन 05 अक्टूबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2, ग्राम अमोच, जिला कटनी में किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कटनी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा एवं कटनी जिला टीम का विशेष सहयोग रहा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं का फूल-माला पहनाकर सम्मान एवं स्वागत किया गया। ट्रस्ट की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर छोटे बच्चों को पहाड़े, पेंसिल, चॉकलेट एवं बिस्कुट वितरित किए गए। बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जागरूक करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इनकी रही महत्वपूर्ण सहभागिता

कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से श्रीमती नीतू शर्मा — जबलपुर संभाग अध्यक्ष, श्री सुरेंद्र शर्मा — जिला अध्यक्ष कटनी, श्री अनिल हल्दकार — जिला संयोजक, श्रीमती संध्या काछी एवं श्रीमती पुष्पलता काछी — जिला उपाध्यक्ष, श्री नवल किशोर यादव — सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी, श्री राहुल हल्दकार — सह प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राजकुमारी काछी, श्री नितिन सोनी एवं श्री संजीव बंसल उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पंचायत सचिव श्री प्रकाश यादव तथा आंगनबाड़ी से श्रीमती रजनी हल्दकार, श्रीमती मिथलेश यादव, श्रीमती आशा हल्दकार, श्रीमती काशीबाई, श्रीमती रागिनी काछी एवं श्रीमती चिरोंजा बाई की उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संस्कार देना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इस दिशा में जमीनी स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि “आंगन उत्सव/आंगन मिलन — हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” जैसे कार्यक्रम समाज और आंगनबाड़ी व्यवस्था के बीच सहभागिता को मजबूत करते हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना भी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने श्रीमती नीतू शर्मा, श्री सुरेंद्र शर्मा एवं कटनी जिला टीम को इस सेवा कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/चेयरमैन श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री इंद्रजीत सिंह चौहान, हेल्पलाइन प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री युवराज सिंह राठौर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री सुनील सेठिया, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन “चाय वाले” ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान-2026” के माध्यम से ट्रस्ट द्वारा सेवा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़कर बच्चों एवं उनके परिवारों के बीच शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा, कटनी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा तथा समस्त कटनी जिला टीम को इस सराहनीय सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समाजहित में इसी प्रकार निरंतर सेवा कार्य करने का आह्वान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *