गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

Categories:

शेयर करें

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

नागदा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मंगलवार को नागदा के बिरलाग्राम चौक पर आयोजित सार्वजनिक गणेश महोत्सव में भगवान श्री गणेश जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की नागदा एवं उज्जैन संभाग की टीम ने उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ महाआरती की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

महाआरती के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं महाआरती का लाभ लिया। IHRCT टीम ने भी धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए इस आयोजन में सहभागिता की।

इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव के साथ राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री मुकेश विश्वकर्मा, प्रदेश विधि प्रभारी श्रीमती माधुरी रघुवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन ‘चाय वाले’, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, हेल्पलाइन प्रभारी श्री युवराज सिंह राठौर, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, नागदा नगर अध्यक्ष श्री सुनील त्रिवेदी, दिनेश सोलंकी तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर IHRCT के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने समस्त देशवासियों एवं नागदा क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, शुभारंभ एवं विघ्न विनाश के प्रतीक हैं। गणेश उत्सव हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता, सद्भावना और सेवा की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भावना एवं मानवता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता का उद्देश्य समाज को जोड़ना और सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि “गणपति बप्पा सभी के जीवन से विघ्न दूर करें और देश में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना कायम रखें।”गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि देश एवं प्रदेश में सुख-शांति बनी रहे, प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे तथा समाज में मानवता, सहयोग एवं सद्भावना की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि उत्सव को शांति, सद्भावना, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं तथा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता दें।

महाआरती के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *