भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, नरसिंहपुर महिलाओं द्वारा सेवा और सम्मान के दो प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, नरसिंहपुर महिलाओं द्वारा सेवा और सम्मान के दो प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न
नरसिंहपुर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तत्वाधान में कल महिलाओं द्वारा दो सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सेवा, संवेदना एवं संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के मध्य स्थित सदर मड़िया एवं नगर पालिका चौक मंदिर प्रांगण में बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे (जल पात्र) लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों एवं आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी एवं दाना अवश्य रखें। यह पहल न केवल सेवा का कार्य है, बल्कि समस्त जीव-जंतुओं के प्रति करुणा, संवेदनशीलता एवं मानवता का सशक्त संदेश भी देती है।
द्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत मां नर्मदा मैया की परिक्रमा पूर्ण कर लौटे परिक्रमा वासी श्री संतोष कुमार ठाकुर एवं श्री बलराम कश्यप (निवासी तिदन्नी रोड, नरसिंहपुर) का शाल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान परिक्रमा वासियों ने लगभग 5000 किलोमीटर की मोटरसाइकिल यात्रा के अपने प्रेरणादायक संस्मरण साझा किए, जिसने उपस्थित सभी जनों को आध्यात्मिक एवं सामाजिक रूप से प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल, जिला महासचिव श्रीमती स्वाति जायसवाल, जिला मंत्री सुनीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता जाट एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजलि नितिन नेमा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि “मानव अधिकार केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति हमारी जिम्मेदारी बनती है। पक्षियों के लिए पानी एवं दाना रखना हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का परिचायक है। साथ ही, नर्मदा परिक्रमा जैसे आध्यात्मिक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज को नई दिशा मिलती है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि “इस प्रकार के सेवा एवं सम्मान के कार्यक्रम समाज में मानवता, संस्कार एवं आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास निश्चित ही समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़कर मानव सेवा के कार्यों में भाग लेना चाहिए।”
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #भारतीयमानवअधिकार #HumanRightsIndia #NGOIndia #SocialWorkIndia
#SaveBirds #BirdsNeedWater #WaterForBirds #FeedTheBirds #SaveNature #AnimalCare #BeKindToAnimals #NatureLovers #SummerCare #जलसेवा #पक्षी_सेवा #करुणा
#NarmadaParikrama #NarmadaMaiya #SpiritualJourney #FaithAndDevotion #IndianCulture #SanatanDharma #धार्मिकयात्रा #नर्मदा_मैया #भक्ति
#WomenEmpowerment #NariShakti #WomenInAction #MahilaShakti #LeadingWomen #WomenForChange #नारीशक्ति #TrendingNow #ViralPost #Inspiration #PositiveVibes #GoodWork #SocialImpact #CommunityService #IndiaTrending #MustShare #SpreadAwareness

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *