आज दिनांक 10/10/2025, शुक्रवार
स्थान – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतवास जिला देवास (म.प्र.)
दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की टीम द्वारा शिविर में उपस्थित सभी दिव्यांग भाइयों-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इस शिविर में 10 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें से 2 मरीजों की जाँच रिपोर्ट अगले सप्ताह प्राप्त होगी।
➡️ चिकित्सा सहयोग:
शिविर में देवास और इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही, जिसमें डॉ. धीरेन्द्र बारवाल ने बताया कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है।
➡️ संगठन का सहयोग:
शिविर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के निम्न सदस्य सम्मानित रूप से उपस्थित रहे–
✅ जिला अध्यक्ष(पुरुष) – श्री सतीश खंडेलवाल
✅ जिला अध्यक्ष(महिला) – श्री रवींद्र कोर
✅ जिला सदस्य – श्री दीपक गुर्जर
🏛 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी का संदेश
> “भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव मानवता, सेवा और सहयोग की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य करता है। दिव्यांग भाई-बहनों के लिए ऐसे सेवा शिविर समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। हमारी टीम का यह प्रयास प्रशंसनीय है।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in
📧 मेल: infoihrct@gmail.com
☎️ हेल्पलाइन: 07366356042
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#भारत #मानवअधिकार #सेवाभाव #दिव्यांगसहायता #मध्यप्रदेश #देवास #सतवास


Leave a Reply