नवरात्रि पर पांचाल समाज की भव्य धार्मिक यात्रा का शुभारंभ
51 वाहनों के काफिले के साथ मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन को रवाना हुए श्रद्धालु, नागदा में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति ने किया भव्य स्वागत
नागदा, मध्य प्रदेश। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर श्री विश्वकर्मा समाज के अनुयायी पांचाल समाज के तत्वावधान में आयोजित भव्य धार्मिक यात्रा का शुभारंभ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन के पश्चात हुआ। यह धार्मिक यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हुई। लगभग 51 वाहनों के विशाल काफिले में सैकड़ों समाजजन, महिलाएं एवं बच्चे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। यात्रा में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का सुसज्जित रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

नागदा नगर भ्रमण के दौरान श्रीराम कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर चौराहे पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) एवं सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में धार्मिक यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री विश्वकर्मा जी एवं मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। धार्मिक यात्रा के स्वागत से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
समाज की एकता, संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी यात्रा
यह धार्मिक यात्रा समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक आस्था एवं आपसी सद्भाव का प्रेरणादायी उदाहरण है। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्रति श्रद्धा और मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन की अभिलाषा से निकली इस यात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन ने सामाजिक एकजुटता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
स्वागत समारोह में उपस्थित गणमान्यजन



Leave a Reply