अपैक्स कॉन्वेंट स्कूल भैरवगढ़ उज्जैन में 400 बच्चों के लिए भोजन सेवा का आयोजन

Categories:

शेयर करें

अपैक्स कॉन्वेंट स्कूल भैरवगढ़ में 400 बच्चों के लिए भोजन सेवा का आयोजन, अतिथियों ने भोजन परोसकर दिया सेवा का संदेश

उज्जैन, 9 अक्टूबर 2026। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT), उज्जैन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र दुबे तथा उज्जैन संभागीय अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा दुबे की गरिमामयी उपस्थिति में अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, भैरवगढ़ में सेवा एवं मानवता की भावना से ओतप्रोत भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगभग 400 बच्चों को भोजन कराया गया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि बच्चों को भोजन कराने के साथ-साथ वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक वापस पहुँचाया गया। इस सराहनीय पहल ने बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य संयोजकों का सराहनीय योगदान

इस संपूर्ण आयोजन के मुख्य संयोजक श्री मुस्ताक पटेल, श्री अरमान पटेल एवं श्री रेहान पटेल रहे, जिनके समन्वय एवं प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाना समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और बच्चों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी परोसा भोजन

कार्यक्रम में लायंस क्लब उज्जैन सुर मंदिर के अध्यक्ष श्री अनिल त्रिवेदी के साथ श्री प्रेम शंकर जायसवाल, श्री रमेश रघुवंशी, श्री हरि वल्लभ त्रिवेदी एवं श्री यशपाल सिंह यादव ने उपस्थित होकर बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता करते हुए बच्चों के साथ आत्मीयता एवं स्नेह का परिचय दिया।

मुख्य संयोजकों का सम्मान

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र दुबे एवं संभागीय अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा दुबे ने आयोजन के मुख्य संयोजक श्री मुस्ताक पटेल एवं श्री अरमान पटेल को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करना तथा उन्हें सुरक्षित घर पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाना वास्तव में प्रशंसनीय सामाजिक सेवा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने इस सेवा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा केवल अधिकारों के प्रति जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना, बच्चों के प्रति संवेदनशील रहना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना विकसित करना भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के संचालक श्री मुस्ताक पटेल एवं उनकी पूरी टीम का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ऐसे जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा करता है तथा सभी सामाजिक संस्थाओं से मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान करता है।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/चेयरमैन श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री इंद्रजीत सिंह चौहान, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर श्री सुनील सेठिया, हेल्पलाइन प्रभारी श्री युवराज सिंह राठौर, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन चायवाले ने कहा कि बच्चों को भोजन कराना, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना और उन्हें सुरक्षित घर पहुँचाना मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे आयोजन समाज में परोपकार, सद्भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। ट्रस्ट आशा करता है कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे और अन्य संस्थाएँ भी इनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा में सहभागी बनेगी अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, भैरवगढ़ के प्रबंधन, संचालक श्री मुस्ताक पटेल तथा इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों को हृदय से बधाई दी एवं सभी अतिथियों, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *