कटनी जिले के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं

Categories:

शेयर करें

कटनी जिले के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

कटनी, 19 सितंबर 2026।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा आज दिनांक 19-09-2026 को एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला निमास, तहसील बहोरीबंद, जिला कटनी में जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती नीतू शर्मा, जबलपुर संभाग अध्यक्ष द्वारा किया गया। IHRCT की कटनी जिला एवं सिहोरा तहसील टीम के सहयोग से विद्यालय के 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना तथा उन्हें सुरक्षित एवं औपचारिक वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानियां, बैंकिंग संबंधी सुरक्षा उपाय, नशामुक्ति, नशे के दुष्परिणाम तथा अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी अथवा अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश से सावधान रहें। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

IHRCT टीम की रही सहभागिता

कार्यक्रम में IHRCT की ओर से श्रीमती नीतू शर्मा – जबलपुर संभाग अध्यक्ष, श्री सुरेंद्र शर्मा – कटनी जिला अध्यक्ष, श्री अनिल हल्दकार – कटनी जिला संयोजक, श्री वीरेंद्र नायक – कटनी जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती पुष्पलता काछी – कटनी जिला उपाध्यक्ष, श्री नवल किशोर यादव – सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी, श्री सुनील कुर्मी – बहोरीबंद तहसील उपाध्यक्ष, श्री श्याम सुंदर सोनी – बहोरीबंद तहसील सह प्रभारी एवं श्रीमती राजकुमारी काछी – कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से श्रीमती प्रीति मेहरा – शाला प्रभारी, शिक्षकगण श्री बृजेश मिश्रा, श्री अखिलेश नायक, श्री किशन लाल ठाकुरिया एवं श्री गोविंद प्रसाद पटेल, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव का संदेश

IHRCT के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा, वित्तीय जागरूकता और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के बैंक खाते खुलवाना उन्हें जिम्मेदार वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में उपयोगी कदम है। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते जोखिम को देखते हुए प्रत्येक विद्यार्थी और परिवार को डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतना आवश्यक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि IHRCT मानव अधिकारों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, साइबर जागरूकता और जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा सहित कटनी एवं सिहोरा टीम के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ पदाधिकारियों का संयुक्त संदेश

IHRCT की संस्थापक मालती सुनील सिंह यादव,राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैध,युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव, हेल्पलाइन प्रभारी युवराज सिंह राठौर,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश यादव,प्रदेश सचिव अनिता दुबे, राष्ट्रीय विधि सलाहकार इंद्रजीत सिंह चौहान, मनीष गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन चाय वाले ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों और युवाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधा से जोड़ने के साथ विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देना एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। संगठन की टीमों द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमती नीतू शर्मा एवं कटनी-सिहोरा टीम द्वारा किए गए इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि IHRCT का प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित ग्रामीणजनों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *