भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा कटनी जिले के थाना सलीमनाबाद में जनजागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा कटनी जिले के थाना सलीमनाबाद में जनजागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित
दिनांक 10/05/2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की टीम द्वारा थाना सलीमनाबाद, जिला कटनी में थाना प्रभारी महोदय एवं पुलिस स्टाफ से सौजन्य मुलाकात की गई। इस दौरान ट्रस्ट के उद्देश्यों, मानव अधिकार जागरूकता, हेलमेट अभियान एवं सामाजिक जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री सुदेश सुमन जी से विस्तृत चर्चा की गई तथा थाना परिसर में पुलिस स्टाफ एवं आमजन के लिए पानी के मटके भी रखवाए गए, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
मातृशक्ति दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की महिला टीम द्वारा थाना सलीमनाबाद की महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती मानकी धुर्वे जी का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया एवं उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला सचिव नीतू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पलता काछी, जिला उपाध्यक्ष संध्या काछी, जिला उपाध्यक्ष राहुल काछी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक काछी, तहसील उपाध्यक्ष सुनील सेन (सिहोरा), तहसील उपाध्यक्ष सत्येंद्र काछी (बहोरीबंद), कार्यकारिणी सदस्य राजकुमारी हल्दकार, विकास कुशवाह सहित थाना सलीमनाबाद स्टाफ के श्री सुदेश सुमन जी, श्रीमती मानकी धुर्वे जी, अंकित दुबे जी, अमित दहायत जी, सोनेलाल जी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से ही समाज में जागरूकता, सुरक्षा एवं मानव अधिकारों की रक्षा को मजबूत किया जा सकता है। हेलमेट अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम समाजहित में अत्यंत आवश्यक हैं और ट्रस्ट आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करता रहेगा।
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज सेवा, मानव अधिकार संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
#ThanaSalimnabad #Katni #MadhyaPradesh #Police #HelmetAwareness #RoadSafety #HumanRights #SocialWork #AwarenessCampaign #MothersDay #TrendingNow #ViralPost #India #MPNews #sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *