
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर (म.प्र.)द्वारा “भीषण गर्मी में पशु-पक्षी एवं मानव सेवा का सराहनीय अभियान जारी”
Categories: Uncategorized
Helpline No. : +07366356042
Email : info@ihrctindia.in

ट्रस्ट द्वारा कल ग्वारीघाट के उमा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। वहीं आज सिद्ध बाबा पहाड़ी स्थित मंदिर परिसर में पशुओं के लिए पानी की नाद एवं पक्षियों के लिए सकोरे रखे गए। इसके साथ ही सिद्ध बाबा वार्ड में भी पशु-पक्षियों के लिए पानी के पात्र स्थापित किए गए।
स्थानीय रहवासियों ने ट्रस्ट के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए संगठन से जुड़कर सेवा कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। इसी क्रम में खेर माई मंदिर के पास भी श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी के घड़े रखे गए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। मंदिर के सेवादारों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।
Leave a Reply