भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा “गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सक्रिय पहल”

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा “गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सक्रिय पहल”
भिंड मध्यप्रदेश।भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तत्वावधान में गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक जनजागरूकता एवं अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सुमन चतुर्वेदी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा के नेतृत्व में इस मांग को सशक्त रूप से उठाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही हैं। ऐसे में उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए वे जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं और समाज के सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त कर इस जनआंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से यह मांग अवश्य पूर्ण होगी।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज को एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “गौ माता केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि पर्यावरण, कृषि एवं मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ट्रस्ट इस मांग को लेकर निरंतर प्रयासरत रहेगा और इसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।”
ट्रस्ट के  शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग समाज की भावनाओं से जुड़ी हुई है। सभी पदाधिकारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने और जन-जन तक इस संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया।
ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही इस विषय पर विभिन्न जिलों में जनजागरूकता कार्यक्रम, ज्ञापन एवं अभियान आयोजित किए जाएंगे।
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp
#ihrctbharat
#ihrctindia
#humanrights
#भारतीय_मानव_अधिकार_सहकार_ट्रस्ट
#गौमाता
#राष्ट्रमाता_गौमाता
#गौ_संरक्षण
#गौ_सेवा
#SaveCow
#CowProtection
#CowIsMother
#GauMata
#IndianCulture
#SanatanDharma
#GauMataRashtraMata
#DeclareCowNationalMother
#RespectCow
#BanCowSlaughter
#CowRights
#IndianTradition
#कल्चरआहेरिटेज
#जनजागरूकता
#समाजसेवा
#सामाजिक_अभियान
#HumanityFirst
#SocialWork
#AwarenessCampaign
#VoiceForVoiceless
#StandForCause
#SupportTheCause

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *