ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभाव रोकने हेतु भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर टीम की पहल, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा देशभर में बच्चों एवं युवाओं पर ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोकने हेतु एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट की जबलपुर टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डिप्टी कलेक्टर मरावी सर एवं रांझी एसडीएम बाघमारे मैडम को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया गया कि ऑनलाइन गेमिंग के कारण बच्चों में बढ़ती मानसिक तनाव, लत (एडिक्शन), शैक्षणिक गिरावट एवं सामाजिक व्यवहार में आ रहे नकारात्मक बदलावों को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही अभिभावकों एवं स्कूलों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें
प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सौंपा साह चटर्जी,संभाग अध्यक्ष श्रीमती अनीता दुबे,जिला अध्यक्ष श्री धनराज सोनकर,जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव,पाटन तहसील अध्यक्ष श्री निशांत कुर्मी,जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती कृष्णकांती पांडेय शामिल रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि “ऑनलाइन गेमिंग आज के समय में बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। कई मामलों में यह मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर रही है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का यह कर्तव्य है कि समाज को इस खतरे के प्रति जागरूक करे और प्रशासन के साथ मिलकर सकारात्मक समाधान निकाले। हम सभी से अपील करते हैं कि बच्चों के डिजिटल उपयोग पर नियंत्रण रखें और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि “ऑनलाइन गेमिंग की लत बच्चों के भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रही है। यह केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि कई बार मानसिक और सामाजिक समस्याओं का कारण बन रहा है। समाज, अभिभावक और प्रशासन को मिलकर इस दिशा में सख्त कदम उठाने होंगे। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इस विषय पर लगातार अभियान चलाता रहेगा और जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य करता रहेगा।” #sunilsinghyadavmp#ihrctbharat#ihrctindia#humanrights #भारतीय_मानव_अधिकार_सहकार_ट्रस्ट#IHRCT#HumanRightsIndia#SocialWork#NGOIndia #OnlineGaming#StopGamingAddiction#GamingAddiction #SaveChildren#ChildSafety#DigitalAwareness #OnlineGamingEffects#GamingDisorder#MentalHealthAwareness #DigitalDetox#HealthyChildhood#ProtectFuture #AwarenessCampaign#SocialAwareness#YouthAwareness #PublicSafety#CommunitySupport#SocialResponsibility #जनजागरूकता#बच्चों_का_भविष्य#मानवाधिकार #Jabalpur#JabalpurCity#MadhyaPradesh#MPNews#MPUpdates #IndiaNews#LocalNews #TrendingNow#ViralPost#InstaTrending#ExplorePage #ReelsIndia#InstagramIndia#FacebookPost #NewsUpdate#BreakingNews#IndiaTrending
Leave a Reply