मानवीय प्रयासों से महक उठा आँगन: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट और पुलिस के हस्तक्षेप से 12 वर्षीय बेटी को मिली माँ की ममता

Categories:

शेयर करें

मानवीय प्रयासों से महक उठा आँगन: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट और पुलिस के हस्तक्षेप से 12 वर्षीय बेटी को मिली माँ की ममता
​कटनी/सिहोरा |भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) ने एक बार फिर समाज में संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सिहोरा पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक बिछड़ी हुई माँ को उसकी 12 वर्षीय मासूम बेटी से पुन: मिलवाया गया। यह मामला न केवल कानूनी जीत है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की भी जीत है।
​घटनाक्रम की पृष्ठभूमि:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निवार (जिला कटनी) निवासी राजेंद्र प्रसाद रजक की पुत्री पूजा रजक का विवाह धनगवां निवासी दिनेश रजक के साथ हुआ था। दोनों बहादुरगढ़ (हापुड़) में रह रहे थे, जहाँ पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना के चलते पूजा रजक लगभग एक सप्ताह पूर्व बिना बताए अपने मायके लौट आईं। इस बीच पति दिनेश, अपनी 12 वर्षीय पुत्री राधिका (मिष्ठी) को साथ ले गया और ननिहाल पक्ष से संपर्क काट दिया।
​ट्रस्ट की सक्रियता और समाधान:
पीड़ित पक्ष की गुहार पर ट्रस्ट के कटनी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। उन्होंने सिहोरा थाना प्रभारी और एस.आई. उमलेश तिवारी से समन्वय स्थापित कर दोनों पक्षों को बातचीत के मेज पर लाया। गहन समझाइश और विधिक कार्यवाही के बाद, बच्ची राधिका को सुरक्षित उसकी माँ पूजा रजक के सुपुर्द कर दिया गया।
​नेतृत्व का संदेश:
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “मानव अधिकार केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, संवाद और संवेदनशीलता से बड़े से बड़े विवाद सुलझाए जा सकते हैं।” इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अभिषेक काछी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस नेक कार्य में अपनी महती भूमिका निभाई।
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, महेश कुमार वर्मा, मधु शर्मा, अनिता दुबे एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा: कि
“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ खड़ा है। इस प्रकार के मामलों में निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए हम हर जरूरतमंद को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#कटनी #सिहोरा #मध्यस्थता #मानवअधिकार #परिवारिकविवाद #बेटी_सुरक्षा #SocialWork #TrendingNow

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *