भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा नशा मुक्ति अभियान एवं मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा नशा मुक्ति अभियान एवं मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

जबलपुर-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेला सिंह स्कूल के समीप, मदन महल दशमेश द्वार के अंदर स्थित भाटिया टेंट हाउस की बस्ती में आयोजित हुआ, जिसकी व्यवस्था कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सरोज शर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बस्ती के नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित जनों को बताया गया कि नशा किस प्रकार शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है तथा जीवन को किस तरह बर्बादी की ओर ले जाता है। साथ ही, नशा से बचाव एवं मुक्ति के उपाय जैसे—ध्यान, योग, नशा मुक्ति केंद्रों की सहायता एवं आवश्यक दवाइयों के माध्यम से उपचार की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के उपरांत जबलपुर टीम की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई एवं संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:
प्रदेश प्रवक्ता – श्रीमती सोम्पा शाह चटर्जी
संभाग अध्यक्ष – श्रीमती अनिता दुबे
जिला अध्यक्ष – श्रीमती ममता यादव
जिला अध्यक्ष – श्री धनराज सोनकर
महामंत्री – श्रीमती अर्चना यादव
राँची तहसील अध्यक्ष – श्रीमती नीलम गोटिया
कार्यकारिणी सदस्य – श्रीमती सरोज शर्मा
श्रीमती कृष्णकांति पांडे, श्री सुरेश पांडे, श्रीमती रेखा पटेल, आशा गोस्वामी, श्री शिव प्रसाद दुबे, श्रीमती मंजू दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि, “नशा मुक्ति अभियान जैसे कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जबलपुर टीम द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है और संगठन सदैव समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि,“नशा मुक्त समाज का निर्माण ही एक सशक्त और स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। हम सभी को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा और जागरूकता फैलानी होगी।”
sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#NashaMuktiAbhiyan #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #SocialAwareness #Jabalpur #MPNews #NGOIndia #Seva #AwarenessCampaign
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *