मानवता की मिसाल: राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी द्वारा महिला की जान बचाकर पेश की सेवा की प्रेरणादायक मिसाल

Categories:

शेयर करें

मानवता की मिसाल: राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी द्वारा महिला की जान बचाकर पेश की सेवा की प्रेरणादायक मिसाल
देवास/उज्जैन/नागदा – भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी द्वारा मानवता और सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला को अचानक हार्ट अटैक आने पर वह अपने घर में अकेली थी, जबकि उसके परिवारजन बाहर गए हुए थे। स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर आसपास की महिलाओं के साथ श्रीमती साधना सेठी तत्काल मौके पर पहुंचीं और बिना देर किए अपनी निजी वाहन से महिला को इंदौर रेफर किया।
डॉक्टरों द्वारा स्थिति गंभीर बताए जाने पर उन्होंने तुरंत ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर महिला का उपचार प्रारंभ करवाया। साथ ही, अपने भाई जो कि चिकित्सक हैं, के सहयोग से आयुष्मान योजना के अंतर्गत महिला का इलाज सुनिश्चित कराया गया। लगभग 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद महिला पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने मायके चली गई और हाल ही में अपने घर वापस लौटी।
महिला ने भावुक होकर बताया कि समय पर मिली सहायता से उसकी जान बच सकी। वह संगठन और विशेष रूप से श्रीमती साधना सिटी के प्रति अत्यंत कृतज्ञ है और लगातार आशीर्वाद दे रही है। आगे भी सहयोग के रूप में श्रीमती साधना सिटी द्वारा ₹1,500 की अतिरिक्त सहायता राशि एवं 50 किलो गेहूं प्रदान किया गया तथा भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
यह सेवा कार्य न केवल संगठन की मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि, “श्रीमती साधना सिटी द्वारा किया गया यह कार्य सच्ची मानव सेवा का प्रतीक है। संकट के समय किसी की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। संगठन को ऐसे समर्पित पदाधिकारियों पर गर्व है, जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में निरंतर अग्रसर हैं।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले) सहित संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि,
“यह कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#HumanityFirst #RealHero #SocialWork #HelpingHands #HeartAttackHelp #AyushmanYojana
#Indore #Ujjain #BreakingNews #ViralNews #PositiveNews #InspiringStory #NGOIndia #Seva

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *