
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास टीम द्वारा शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर जनजागरण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
Categories: Uncategorized
Helpline No. : +07366356042
Email : info@ihrctindia.in

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया तथा जनजागरण रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और बच्चों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उज्जैन संभाग सचिव श्री सुरेचंद साहू, उज्जैन संभाग मंत्री श्री ज्ञानचंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सतीश खंडेलवाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामनिवास मालवीय, देवास जिला मंत्री श्री महेंद्र गुर्जर, देवास जिला सदस्य श्री दीपक जी तथा देवास जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा (तिबड़िया) सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवास जिला मंत्री श्री महेंद्र गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के मार्गदर्शन और सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Leave a Reply