
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर के पदाधिकारियों ने माधव वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई होली
Categories: Uncategorized
Helpline No. : +07366356042
Email : info@ihrctindia.in

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने कहा कि सामान्यतः लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ होली का पर्व मनाते हैं, लेकिन समाज में ऐसे भी कई बुजुर्ग हैं जिन्हें उनके परिवार वालों ने छोड़ दिया है या जिनका कोई अपना नहीं है। ऐसे बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाना ही सच्ची मानव सेवा है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आश्रम में उपस्थित बुजुर्गों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके साथ प्रेमपूर्वक समय बिताया। बुजुर्गों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की।
इस कार्यक्रम में श्रीमती मधु शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), श्रीमती सरिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष, ग्वालियर) एवं श्री सुमीत पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Leave a Reply