भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर टीम द्वारा फूलों के साथ मनाई गई पर्यावरण-अनुकूल होली
ग्वालियर:-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्वालियर में तहसील अध्यक्ष श्रीमती रुचि गुप्ता के नेतृत्व में फूलों के साथ होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सभी सदस्यों ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक के रूप में फूलों से होली खेलकर सामाजिक एकता एवं मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर आपसी सम्मान, सौहार्द और सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश समाज तक पहुँचाना रहा। सभी सदस्यों की सहभागिता एवं सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक, सभाग अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुकीर्ति गुर्जर, जिला सह-प्रभारी सुनीता गिरधर, तहसील उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, तहसील कार्यकारिणी सदस्य अनीता शर्मा, तहसील सहसचिव रानी गुप्ता, जिला विधि सलाहकार सुनील कुमार पाठक एवं सदस्य संध्या सोनी उपस्थित रहें
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा:
“होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव समाज में एकता, सम्मान और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य करता रहेगा। पर्यावरण-अनुकूल होली मनाकर हम प्रकृति और समाज दोनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।”
संगठन के शिवम तिवारी,कृष्णा यादव,डॉ प्रेम कुमार वैद्य,युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता,जीवनलाल जैन चाय वाले, रामवेश सिंह कुशवाह एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा:कि “हमारा उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव, महिला सशक्तिकरण एवं मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। फूलों की होली से हमने यह संदेश दिया है कि त्योहार हर्षोल्लास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का भी माध्यम बन सकते हैं।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#Holi2026 #फूलोंकीहोली #ग्वालियर #पर्यावरणअनुकूलहोली #सद्भावना #मानवअधिकार #SocialHarmony #EcoFriendlyHoli

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर टीम द्वारा फूलों के साथ मनाई गई पर्यावरण-अनुकूल होली
Categories: Uncategorized

Leave a Reply