भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोजलीन सोलोमन ने मोबाइल व साइबर अपराधों से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रोसलीन सोलोमन द्वारा आज दिनांक 04 फरवरी को झलवा स्थित शंभूनाथ स्कूल में अध्ययनरत बच्चों एवं आम नागरिकों के बीच मोबाइल के दुरुपयोग एवं साइबर अपराधों से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उपस्थित लोगों को मोबाइल एवं साइबर ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं प्रभावी उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—
“ठगों की चाल में मत आओ, कानून की राह अपनाओ”
“अपना धन बचाना है, OTP किसी को नहीं बताना है”
“सतर्कता ही है तलवार, साइबर अपराधी होंगे लाचार”
जैसे संदेशों के माध्यम से यह बताया गया कि किस प्रकार साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को मोबाइल, कॉल, मैसेज एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ठगने का प्रयास करते हैं और उनसे कैसे सतर्क रहा जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही डिजिटल सुरक्षा, कानून की जानकारी एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और समाज को भी जागरूक कर सकें।
इस जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर स्थानीय लोगों, विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की मांग की।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने अपने संदेश में कहा कि“आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों और युवाओं को समय रहते जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का उद्देश्य है कि हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी डिजिटल सुरक्षा को भी समझे। उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चायवाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त संदेश मे कहा कि“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज के हर वर्ग तक जागरूकता पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मोबाइल और साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से दूरी बनाएँ और कानून का सहयोग करें।”
🌐 वेबसाइट : http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन नंबर : 07366356042
📧 ईमेल : infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp
#ihrctbharat
#ihrctindia
#humanrights
#BhartiyaManvadhikar
#HumanRightsTrust
#UPAdhyaksh
#RoselinSoloman
#BhartiyaManvadhikarSahkarTrust
#CyberAwareness
#CyberCrimeAwareness
#DigitalSafety
#OnlineFraud
#OTPScam
#CyberSecurity
#StayAlert
#DigitalIndia
#SchoolAwareness
#StudentSafety
#SafeInternet
#DigitalEducation
#ChildSafety
#CyberSafeKids
#UttarPradesh
#UPNews
#Jhalva
#Prayagraj
#LocalNews
#AwarenessCampaign
#SocialAwareness
#PublicAwareness
#JanJagrukta
#DeshKeLiye
#BharatKeNagrik

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोजलीन सोलोमन ने मोबाइल व साइबर अपराधों से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
Categories: Uncategorized

Leave a Reply