भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं एवं मानव अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। इसी क्रम में ग्वालियर नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर द्वारा नगर निगम क्षेत्र की एक गंभीर जनसमस्या को उजागर कर त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Categories:

शेयर करें

ग्वालियर, मध्यप्रदेश:-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं एवं मानव अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। इसी क्रम में ग्वालियर नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर द्वारा नगर निगम क्षेत्र की एक गंभीर जनसमस्या को उजागर कर त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
अटल नगर, ग्वालियर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नालियों एवं चैम्बरों में लगे छोटे पाइपों की वजह से पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिससे गलियों एवं घरों में पानी भर जाता है। इस जलभराव की गंभीर स्थिति के चलते एक लगभग 10 वर्षीय बालिका की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई, वहीं एक अन्य नागरिक का दुर्घटनाग्रस्त (एक्सीडेंट) होना भी सामने आया। कई परिवारों को अपने घर छोड़कर अन्यत्र शरण लेनी पड़ी, क्योंकि उनके घरों में अत्यधिक पानी भर गया था।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा केवल औपचारिक सफाई कर दी जाती है तथा कचरा वाहन 15-15 दिनों में एक बार ही आता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है।
दिनांक 04 फरवरी 2026 को श्रीमती प्रवेश गुर्जर मोहल्ले की महिलाओं के साथ मौके पर पहुँचीं और हालात का निरीक्षण किया। तत्पश्चात आज पुनः वे क्षेत्र में पहुँचीं, जहाँ नगर निगम अधिकारी श्री अजय शर्मा से मुलाकात हुई।
श्रीमती प्रवेश गुर्जर के हस्तक्षेप एवं संगठन के दबाव के परिणामस्वरूप तत्काल कचरा गाड़ी मौके पर भेजी गई, चैम्बरों की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया तथा स्थायी समाधान का आश्वासन भी दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के इस सक्रिय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट आम नागरिकों के जीवन, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में सदैव आवाज उठाता रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश मे कहा कि
“जलभराव जैसी लापरवाही सीधे तौर पर मानव जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। अटल नगर में हुई बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। मैं ग्वालियर नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर को बधाई देता हूँ, जिन्होंने जमीनी स्तर पर जाकर पीड़ितों की आवाज प्रशासन तक पहुँचाई। संगठन ऐसी घटनाओं को कभी अनदेखा नहीं करेगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करता रहेगा।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन, मधु शर्मा, रूचि गुप्ता, सरला गुप्ता,सरिता पाठक, उर्मिला नाहर एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त संदेश मे कहा कि“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का प्रत्येक पदाधिकारी जनहित और जनजीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ग्वालियर में की गई यह त्वरित कार्रवाई संगठन की सजगता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जलनिकासी, नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई और निर्दोष जान न जाए।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन नंबर: 07366356042
✉️ ई-मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#GwaliorNews #जलभराव #नगरनिगम #मानवअधिकार
#SaveLives #CivicIssues #PublicSafety

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *