देवास (म. प्र.) भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की श्रृंखला में आज एक सराहनीय पहल की गई। दिनांक 04 फरवरी 2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के उज्जैन संभाग मंत्री श्री ज्ञानचंद जी शर्मा एवं उज्जैन संभाग सचिव श्री सुरेश चंद्र साहू के द्वारा कन्या हाई स्कूल, सतवास (जिला देवास) में अध्ययनरत गरीब एवं जरूरतमंद बालिकाओं को ठंड से बचाव हेतु ऊन के स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश जोशी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखने योग्य था।
विद्यालय प्राचार्य श्री राजेश जोशी एवं समस्त स्टाफ ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास की खुले दिल से सराहना करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा मानव अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सहयोग को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम उसी उद्देश्य की एक सशक्त मिसाल है।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि“बालिकाओं की शिक्षा और उनके सम्मान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ठंड से बचाव हेतु स्वेटर वितरण जैसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उज्जैन संभाग की टीम द्वारा किया गया यह कार्य वास्तव में सराहनीय है।”
साथ ही संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चायवाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव मानव सेवा, शिक्षा संरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हम विद्यालय प्रशासन, स्थानीय सहयोगियों और हमारी टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हैं, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफल हुआ। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन नंबर: 07366356042
✉️ ई-मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp
#ihrctbharat
#ihrctindia
#humanrights
#भारतीय_मानव_अधिकार_सहकार_ट्रस्ट
#IHRCT
#HumanRightsIndia
#स्वेटर_वितरण
#बालिका_शिक्षा
#नारी_सशक्तिकरण
#गरीब_बच्चों_की_मदद
#सेवा_ही_संकल्प
#मानव_सेवा
#समाज_सेवा
#शिक्षा_के_लिए_सहयोग
#सतवास
#देवास
#उज्जैन_संभाग
#मध्यप्रदेश
#MPNews
#DevasNews
#SocialWork
#NGOIndia
#HelpTheNeedy
#SaveGirlChild
#WinterRelief
#EducationForAll
#Kindness
#PositiveIndia
#ServingHumanity


Leave a Reply