भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर टीम की प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट, मिला पूर्ण सहयोग का आश्वासन

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर टीम की प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट, मिला पूर्ण सहयोग का आश्वासन
जबलपुर।
आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर टीम द्वारा गोरखपुर तहसील अध्यक्ष श्रीमती रश्मी केवट जी के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट एवं संवाद किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता यादव जी, महामंत्री श्रीमती अर्चना यादव जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रूपा दहिया जी एवं श्रीमती आशा गोस्वामी जी उपस्थित रहीं।
टीम द्वारा क्रमशःगोरखपुर थाना प्रभारी श्री नितिन कमल जी,श्री एम.डी. नागोतिया जी(सी.एस.पी.), श्री अनुराग सिंह जी (एस.डी.एम., गोरखपुर)एवं तहसीलदार महोदया से भेंट कर संगठन की विचारधारा, मानव अधिकार संरक्षण,सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल अधिकार, तथा जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी अधिकारियों ने संगठन के कार्यों में गहरी रुचि दिखाई, संगठन की सराहना की एवं भविष्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के उद्देश्यों को जानकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगठन को सम्मानपूर्वक समर्थन देने की बात कही।
यह भेंट प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्ध हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने अपने संदेश में कहा कि “भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव संविधान प्रदत्त मानव अधिकारों की रक्षा और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जबलपुर टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से स्थापित यह संवाद सराहनीय है।
मैं सभी अधिकारियों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने संगठन को सम्मान दिया और सहयोग का आश्वासन दिया। यह सहभागिता निश्चित ही समाज में न्याय, सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत करेगी।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव,युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चाय वाले, अनीता दुबे, शोम्पा चटर्जी एवं जबलपुर टीम के पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त संदेश मे कहा कि“हम सभी प्रशासनिक अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के उद्देश्यों को समझा और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
हम विश्वास दिलाते हैं कि संगठन प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पीड़ित, वंचित एवं शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।”

📌 संपर्क व जानकारी हेतु
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com

#sunilsinghyadavmp
#ihrctbharat
#ihrctindia
#BhartiyaManavAdhikarSahkarTrust
#IndianHumanRights
#HumanRightsIndia
#Jabalpur
#GorakhpurJabalpur
#JabalpurNews
#MPNews
#MadhyaPradesh
#JabalpurUpdates
#Administration
#PoliceDepartment
#SDM
#CSP
#ThanaPrabhari
#DistrictAdministration
#HumanRights
#HumanRightsProtection
#SocialJustice
#JusticeForAll
#WomenRights
#ChildRights
#CitizenRights
#BreakingNews
#LatestNews
#TodayNews
#ViralNews
#TrendingNow
#PublicInterest
#SocialWork
#NGOIndia
#Awareness
#Support

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *