राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं नगर परिषद राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

Categories:

शेयर करें

🧹🇮🇳 गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि — स्वच्छता ही सेवा 🇮🇳🧹
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं नगर परिषद राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं नगर परिषद राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ भारत अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस रैली में राजगढ़ नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य गंदगी को दूर करने, स्वच्छ आदतें अपनाने तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री महेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं धार जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी तिवारी के नेतृत्व में किया गया। रैली का शुभारंभ आमंत्रित छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों को केसरिया दूध पिलाकर किया गया। जन-जागरूकता रैली पालिका निधि कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद राजगढ़ से प्रारंभ हुई, जिसे वरिष्ठ चिकित्सक एवं धार जिला चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्री एम. एल. जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री दीपक जी जैन, राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रेमकुमार जी वैद्य, प्रदेश चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष वैद्य, संभाग संयोजक श्री बी. जे. उपाध्याय, संभाग मंत्री डॉ. श्री बलबहादुर सिंह जी राठौड़, श्री निलेश जी सोनी, श्री राहुल जी जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर नगर भ्रमण करते हुए नया बस स्टैंड पर पहुँची। वहाँ ट्रस्ट एवं नगर परिषद के पदाधिकारियों तथा शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया तथा “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया गया। अंत में उद्बोधन एवं आम सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री संदीप ठाकुर, श्री राजेन्द्र जी दुबे, श्री प्रवीण कुमार जी शर्मा (जिला विधि प्रभारी), श्रीमती सीता जी शर्मा, श्रीमती साधना जी उपाध्याय, श्री बुद्धेसिंह जी पांडर, श्री कैलाश चंद्र बघेल,श्री शैतान सिंह जी चौहान, श्री रामसिंह जी देवड़ा, श्री भारत सिंह जी खराड़ी, श्री प्रदीप जी शर्मा (झाबुआ जिला अध्यक्ष), श्री सरलेश जी बैरागी, श्री दिनेश जी पालीवाल, श्री कुलदीप जी सक्सेना, श्री सत्यनारायण भाटोद्रा (कुक्षी), श्री सुनील जी फरबदा, श्री मुन्नालाल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
👉 स्वच्छता अपनाएँ – स्वस्थ समाज बनाएँ
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ई-मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp
#ihrctbharat
#ihrctindia
#humanrights
#SwachhBharat
#GandhiPunyatithi
#SwachhataAbhiyan
#CleanIndia
#HealthyIndia
#YouthForChange
#HumanRightsMovement
#Rajgarh
#SocialAwareness

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *