भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास द्वारा संगठन की संस्थापक मालती सुनील सिंह यादव का जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास द्वारा संगठन की संस्थापक मालती सुनील सिंह यादव का जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
देवास, दिनांक 09 अप्रैल 2026 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज ग्राम भेरूपुरा में एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति के अनुरूप अग्निहोत्र एवं हवन के साथ सायं 6:38 बजे पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।
यह कार्यक्रम ट्रस्ट के देवास जिला मंत्री श्री महेन्द्र गुर्जर के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों, अग्निहोत्री कार्यकर्ताओं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर हवन में आहुतियां प्रदान कर सुख-समृद्धि एवं संगठन की उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हुए पक्षियों के लिए भोजन-पानी के सकोरे एवं पौधों का वितरण किया गया। साथ ही जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण एवं मानव सेवा के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर देवास जिला अध्यक्ष श्री सतीश खण्डेलवाल, जिला मंत्री श्री महेन्द्र गुर्जर एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक गुर्जर की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में फल एवं नाश्ते की व्यवस्था कर सभी का आभार व्यक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि—
“जन्मोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों को पुनः स्मरण करने का अवसर है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई देता हूं।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, महेश कुमार वर्मा एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि—”इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम संगठन की पहचान हैं, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं। हम सभी संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #Devas #BirthdayCelebration #SocialWork #EnvironmentProtection

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *