भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन ‘चाय वाले’ सम्मानित

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन ‘चाय वाले’ सम्मानित
उज्जैन, दिनांक — 29 मार्च 2026 जैन पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन ‘चाय वाले’ को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूज्य आचार्य श्री विश्व रत्न सागर जी महाराज सा. के करकमलों द्वारा उज्जैन स्थित शंकराचार्य मठ में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संत सानिध्य में सम्मान प्राप्त करना न केवल जीवनलाल जैन के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे संगठन के लिए भी अत्यंत हर्ष एवं प्रेरणा का क्षण है। श्री जैन द्वारा निरंतर सामाजिक सरोकारों, मानव अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, जो समाज के लिए अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं पत्रकार साथियों ने भी श्री जैन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने  जीवनलाल जैन को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है, जो समाजहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने श्री जीवनलाल जैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे संगठन के समर्पण एवं सेवा भावना का प्रतीक है। आगे भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते हुए मानव अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। नागदा जर्नलिस्ट क्लब के सुनील सकलेचा,संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा, अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल, सचिव दीपक जैन, ब्रजेश बोहरा, राहुल शर्मा, राजू गुप्ता जया बघेल, गगन बोहरा,दिनेश सोलंकी, जितेंद्र चौहान, अनुज नाहर, आदि ने भी बधाई प्रेषित की
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#भारतीय_मानव_अधिकार_सहकार_ट्रस्ट
#IHRCT
#सम्मान_समारोह
#पत्रकारिता_सम्मान
#LifeTimeAchievement
#JournalismAward
#ProudMoment
#TeamIHRCT
#JeevanlalJain
#ChaiWaleJournalist
#MediaHero
#GrassrootJournalism
#RealHero
#Ujjain
#UjjainNews
#ShankaracharyaMath
#JainJournalistParishad
#MadhyaPradesh
#MPNews
#Inspiration
#SocialWork
#HumanRightsAwareness
#VoiceOfPeople
#ChangeMakers
#PositiveNews
#GoodWork
#TrendingNow
#ViralNews
#BreakingNews
#NewsUpdate
#IndiaNews
#Respect
👉 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 Email: infoihrct@gmail.com

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *