भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जिला देवास द्वारा श्राद्ध अमावस्या पर माँ नर्मदा तटों पर स्वच्छता एवं सेवा अभियान का सफल आयोजन

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जिला देवास द्वारा श्राद्ध अमावस्या पर माँ नर्मदा तटों पर स्वच्छता एवं सेवा अभियान का सफल आयोजन
देवास:-माँ नर्मदा की भक्ति एवं आस्था के पावन पर्व श्राद्ध अमावस्या के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जिला देवास द्वारा लगातार तीसरी बार भव्य स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस अभियान में उज्जैन संभाग सचिव श्री सुरेशचंद्र साहू, जिला अध्यक्ष श्री सतीश खण्डेलवाल, जिला मंत्री श्री महेन्द्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामनिवास मालवीय, जिला सदस्य श्री दीपक गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
अभियान के अंतर्गत माँ नर्मदा के पावन तटों को प्लास्टिक, पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट से मुक्त कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण एवं मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।
इस दौरान टीम द्वारा श्रद्धालुओं को बिस्किट वितरण किया गया एवं मछलियों को परमल (फुटाना) अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्मदा तटों पर प्रकाश व्यवस्था की कमी की समस्या भी उठाई गई, जिसके समाधान हेतु संबंधित प्रशासन से मांग की गई।
यह अभियान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का एक पवित्र संकल्प है।
🙏 नमामि देवी नर्मदे
🙏 नर्मदे हर, जीवन भर
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने कहा कि“माँ नर्मदा के पावन तटों की स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी का दायित्व है। ऐसे सेवा कार्य समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव सेवा एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि
“सेवा ही सच्चा धर्म है और प्रकृति की रक्षा हमारा कर्तव्य है। ऐसे अभियान समाज को प्रेरित करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करते हैं।”
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#Narmada #NarmadaRiver #NamamiDeviNarmade #NarmadeHar
#SwachhtaAbhiyan #CleanIndia #SwachhBharat #CleanNarmada
#EnvironmentProtection #SaveNature #GoGreen #EcoFriendly
#SocialWork #NGOIndia #HumanRightsIndia #SevaHiDharma
#CharityWork #CommunityService #PublicService
#NarmadaSeva #RiverCleaning #NatureLovers
#Devotion #Shraddha #Amavasya #ShradhAmavasya
#ReligiousService #SpiritualIndia #IndianCulture
#TeamWork #SocialAwareness #JanJagrukta
#Devas #MPNews #MadhyaPradesh #India

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *