भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं जागरूकता को लेकर दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पहले कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाधान आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म चिकित्सालय पहुंचकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं डॉ. श्रीमती साधना गुप्ता का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की।
दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने रानीपुरा क्षेत्र में जाकर घरों में कार्य करने वाली बाइयों एवं उनके बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान सभी महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में सिटी सेंटर तहसील अध्यक्ष श्रीमती दीपाली द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी ने अपने जीवन में पिता को प्रेरणा बताया, तो किसी ने पति और ससुर को सहयोग का आधार बताया। वहीं एक वक्ता ने कहा कि महिलाएं पहले से ही समाज और परिवार के लिए कार्य करती रही हैं, चाहे वह खेतों में काम करना हो, घास काटना हो या परिवार का पालन-पोषण करने के लिए घरों में काम करना हो।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक, नेहा शर्मा,सिटी सेंटर तहसील अध्यक्ष श्रीमती दीपाली, कानूनी सलाहकार श्रीमती सविता श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि “महिलाएं समाज की शक्ति हैं। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देना ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले) एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠
हेल्पलाइन: 07366356042
ईमेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#InternationalWomensDay #WomensDay2026 #WomenEmpowerment #RespectWomen #WomenPower #Gwalior #SocialWork #NGOIndia #WomenRights #TrendingNow #MahilaDiwas #NariShakti #WomenSupportWomen

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *