भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान
देवास/कन्नौद :- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु कन्नौद, खातेगांव एवं नेमावर थानों में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी एवं देवास जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता जाट कन्नौद थाना पहुंचीं। महिला दिवस के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार कार्यक्रम आज ही आयोजित किया गया।
कन्नौद थाने में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सुषमा भास्कर, उपनिरीक्षक एम.आर. मुस्कान चौहान एवं महिला कांस्टेबल निशा मेहर सहित समस्त महिला पुलिस कर्मियों का फूलमाला, मिठाई, श्रीफल, नारियल एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी ट्रस्ट के पदाधिकारियों का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात खातेगांव थाना में सहायक निरीक्षक जगन्नाथ रमेश गुनिया, प्रधान आरक्षक भानु गौर, महिला आरक्षक पायल, खुशबू तथा उपनिरीक्षक खुशबू सिंह परमार का सम्मान किया गया।
वहीं नेमावर थाना में थाना प्रभारी सुरेखा निमोद (टीआई) तथा महिला पुलिसकर्मी पूजा एवं काजल का भी फूलमाला, मिठाई एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारी समाज में सुरक्षा, न्याय और सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। महिला दिवस पर उनका सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि
“महिलाएं समाज की शक्ति हैं और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।”
ट्रस्ट के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ प्रेमकुमार वैध, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चायवाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है। संगठन आगे भी महिला सशक्तिकरण और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 Email: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #देवास #police
#InternationalWomensDay #महिलादिवस #WomenEmpowerment #MPPolice #MahilaShakti

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *