देवास मे भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान
देवास/नर्मदा घाट: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नर्मदा घाट पर विशेष स्वच्छता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी एवं देवास जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिता जाट ने नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए घाट परिसर की सफाई की।
कार्यक्रम के दौरान वहां कार्यरत सफाई कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत को देखते हुए उनका सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि नर्मदा घाट पहले से ही काफी साफ-सुथरा है, जिसका श्रेय वहां नियमित रूप से कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को जाता है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त कर सफाई कर्मचारी अत्यंत भावुक और खुश हुईं तथा उन्होंने कहा कि उनके कार्य को पहचान और सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर सभी ने मां नर्मदा के पावन तट को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। नर्मदा घाट जैसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। ट्रस्ट आगे भी समाज सेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारी शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज में स्वच्छता और सेवा का भाव तभी मजबूत होगा जब हम उन लोगों का सम्मान करेंगे जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा घाट पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना एक प्रेरणादायक पहल है। #sunilsinghyadavmp#ihrctbharat#ihrctindia#humanrights #NarmadaGhat#SwachhtaAbhiyan#CleanIndia#SwachhBharat #RespectWorkers#SocialService#NGOIndia#HumanRightsIndia #NariShakti#Devas#MPNews#IndiaNews#TrendingVideo#YouTubeIndia
Leave a Reply