भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास की टीम द्वारा सतवास पुनर्वास गांव की आंगनवाड़ी में फाग उत्सव एवं सेवा कार्यक्रम

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास की टीम द्वारा सतवास पुनर्वास गांव की आंगनवाड़ी में फाग उत्सव एवं सेवा कार्यक्रम
देवास:-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सतवास के पुनर्वास गांव की आंगनवाड़ी में बच्चों के साथ होली पर्व के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ रंगों की खुशियां बांटी गईं तथा उन्हें पिचकारी एवं चिप्स के पैकेट वितरित किए गए।
आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहाँ 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा, कविताएँ, संस्कार एवं अच्छी आदतें सिखाई जाती हैं। साथ ही बच्चों का नियमित वजन और लंबाई मापकर उनके स्वास्थ्य और विकास की निगरानी की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आंगनवाड़ी केंद्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस विषय में पदाधिकारियों ने संबंधित कार्यकर्ताओं से लिखित आवेदन लेने का निर्णय लिया है, ताकि शीघ्र ही प्रशासन के माध्यम से इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जा सके।
कार्यक्रम में संभाग सचिव श्री सुरेश चंद्र साहू,संभाग मंत्री श्री ज्ञानचंद जी शर्मा,देवास जिला अध्यक्ष श्री सतीश खंडेलवाल,देवास महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रविंद्र कौर टुटेजा,देवास जिला मंत्री श्रीमती रंजना राय,देवास जिला सदस्य श्रीमती अनीता जाट,श्री महेंद्र गुर्जर,श्री दीपक गुर्जर उपस्थित रहें
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा:
“बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उनका स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित रहना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आंगनवाड़ी केंद्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा। हमारा संगठन सदैव सेवा, संस्कार और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव,डॉ प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चाय वाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त संदेश मे कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। सतवास पुनर्वास गांव की आंगनवाड़ी में पानी की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
🌐 http://ihrctindia.in⁠�
📞 07366356042
📧 infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #जयश्रीकृष्ण
#होली_महोत्सव
#फाग_उत्सव
#सतवास
#पुनर्वास_गांव
#आंगनवाड़ी
#बच्चों_की_मुस्कान
#सेवा_ही_धर्म
#मानव_अधिकार
#बाल_विकास
#महिला_सशक्तिकरण
#ग्रामीण_विकास
#जल_समस्या
#स्वच्छ_भारत
#समाज_सेवा
#देवास
#मध्यप्रदेश
#IndianHumanRights
#NGOIndia
#SocialWork
#ChildRights
#WomenEmpowerment
#WaterForAll
#CommunityService

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *