नागदा में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक अयोध्याधाम से पधारे महंत बालक दास जी महाराज का भव्य स्वागत

Categories:

शेयर करें

नागदा में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक अयोध्याधाम से पधारे महंत बालक दास जी महाराज का भव्य स्वागत
नागदा:- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक एवं अयोध्या धाम के पूज्य संत महंत बालक दास जी महाराज का आज नागदा में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी के निवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
महाराज जी के साथ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से पधारे कथावाचक एवं हिंदू जागरण के प्रेरणास्रोत रामनयन जी महाराज का भी नागदा आगमन हुआ।
नागदा में भेरुजी टांक एवं विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा महाराज जी का स्वागत-सम्मान किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निवास पर संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, रामवेश सिंह राजावत, मनीष गुप्ता, युवराज सिंह राठौर एवं जीवनलाल जैन चायवाले द्वारा हार पहनाकर अभिनंदन किया गया।
महाराज जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निवास पर भोजन प्रसादी ग्रहण की। साथ ही प्रांत अध्यक्ष द्वारा भेरुजी टांक स्थित निवास पर भी महाराज जी ने फलाहार ग्रहण किया। इस दौरान संत समाज ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए मानव सेवा एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने कहा कि पूज्य संतों का सान्निध्य संगठन के लिए सौभाग्य की बात है। संत समाज के मार्गदर्शन से ही समाज में नैतिकता, सद्भाव और मानवाधिकारों की रक्षा का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि संगठन सदैव मानव सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है तथा संतों के आशीर्वाद से यह कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।
📍 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com
#MahantBalakDasJi
#AyodhyaDham
#Nagda
#Kushinagar
#SantSamagam
#HinduSamaj
#RashtraSeva
#ManavSeva
#SocialWork
#TrendingNews
#IndiaNews
#HumanRights
#sunilsinghyadavmp
#ihrctbharat
#ihrctindia
#humanrights

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *