भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैध के निवास स्थान पर हुआ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का आगमन

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैध के निवास स्थान पर हुआ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का आगमन
धार:-आज दिनांक 01 मार्च  को सावित्री ठाकुर, राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार का आगमन भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैध के निवास स्थान पर हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन की नीतियों, मानवाधिकार संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
डॉ. प्रेम कुमार वैध ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों, पीड़ित सहायता, महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी मंत्री महोदया को प्रदान की। मंत्री महोदया ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए महिला एवं बाल सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष वैध भी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता से संबंधित योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव सहित संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव,युवराज सिंह राठौर, रामवेश सिंह कुशवाह,मनीष गुप्ता,जीवनलाल जैन चाय वाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने इस गरिमामय आगमन पर आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में संगठन एवं मंत्रालय के बीच समन्वय से जनहित के कार्य और अधिक प्रभावी रूप से किए जाएंगे।
संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना है और इसी दिशा में ट्रस्ट निरंतर कार्यरत है।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠
हेल्पलाइन नंबर: 07366356042
मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#सावित्रीठाकुर #महिलाबालविकास #भारतसरकार #मानवअधिकार #राष्ट्रीयअध्यक्ष #डॉप्रेमकुमारवैध #डॉआशीषवैध #Trending #BreakingNews

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *