भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव
जबलपुर:-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं गरीब बस्ती के बच्चों के साथ होली का उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। बच्चों ने टीम के साथ होली खेली, नृत्य किया तथा अपने मन की बातें साझा कीं। बच्चों को होली का महत्व समझाते हुए बताया गया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शोम्पा शाह चटर्जी द्वारा बनाई गई तथा गोरखपुर तहसील अध्यक्ष श्रीमती रश्मी केवट का विशेष सहयोग रहा।
उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:
प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शोम्पा शाह चटर्जी, जिला अध्यक्ष श्री धनराज सोनकर, जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, महामंत्री श्रीमती अर्चना यादव, रांझी तहसील अध्यक्ष श्रीमती नीलम गोठिया, गोरखपुर तहसील अध्यक्ष श्रीमती रश्मी केवट, पाटन तहसील अध्यक्ष श्री निशांत कुर्मी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेखा पटेल, कार्यकारिणी सदस्य आशा गोस्वामी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि “दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार मनाना सच्ची मानव सेवा है। हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सम्मान, प्रेम और समानता का संदेश पहुँचाना है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव,युवराज सिंह राठौर,रामवेश सिंह राजावत,मनीष गुप्ता,डॉ. प्रेम कुमार वैद्य,जीवन लाल जैन चाय वाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा:कि “खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं। हमारा संगठन भविष्य में भी सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in⁠�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#HoliCelebration #दिव्यांगबच्चे #जबलपुर #SpreadHappiness #FestivalOfColors #सामाजिकसेवा #InclusiveIndia #EcoFriendlyHoli

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *