भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला झाबुआ द्वारा महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित
झाबुआ:-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा 27 फरवरी को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर झाबुआ स्थित आजाद चौक पर उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि चंद्रशेखर आजाद ऐसे वीर सपूत थे जिन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की और अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हुए अपने प्राण भारत माता के चरणों में न्योछावर कर दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आजाद ने अपने गृह ग्राम भाबरा (वर्तमान अलीराजपुर क्षेत्र) एवं झाबुआ जिले का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर परशुरामेश्वर रामायण मंडल के सदस्यों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों — कुलदीप सक्सेना, जेठालाल परमार, पंडित श्री प्रकाश मिश्रा, सरलेश बैरागी, राकेश सोनगरा, दिनेश पालीवाल, डॉ. राजेश पाल, कोमल नायक, जगदीश सोनी, अवलोक शर्मा, गौरव पालीवाल सहित अनेक सदस्यों ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आजाद प्रेमी महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी ट्रस्ट सदस्य एवं परशुरामेश्वर रामायण मंडल के संयोजक श्री दिनेश पालीवाल द्वारा दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने श्रद्धा संदेश में कहा:
“चंद्रशेखर आजाद का जीवन राष्ट्रप्रेम, त्याग और आत्मसम्मान का सर्वोच्च उदाहरण है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक न्याय के लिए कार्य करना चाहिए। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करता रहेगा।”
ट्रस्ट के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ.प्रेम कुमार वैद्य, मनीष गुप्ता, युवराज सिंह राठौर,रामवेश सिंह राजावत,जीवनलाल जैन चाय वाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा:
“आजाद जी का बलिदान हमें अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। हम उनके आदर्शों पर चलते हुए मानव अधिकार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हैं।”
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 मेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#ChandraShekharAzad #आजादअमररहे #शहीदोंकोनमन #झाबुआ #भाबरा #राष्ट्रभक्ति #AzadChowk #TributeToAzad

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला झाबुआ द्वारा महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित
Categories: Uncategorized

Leave a Reply