भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास जिले की मासिक बैठक संपन्न – संगठन विस्तार की ओर एक और मजबूत कदम

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास जिले कीमासिक बैठक संपन्न – संगठन विस्तार की ओर एक और मजबूत कदम
देवास:-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 27/02/2026 को सतवास स्थित कामधेनु गोशाला सदन में मासिक बैठक का आयोजन देवास जिला अध्यक्ष श्री सतीश जी खंडेलवाल के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना जी सेटी रहीं। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन से बैठक को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई।
बैठक के प्रारंभ में गो माता का विधिवत पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नए सदस्यों का सम्मान कर उन्हें संगठनात्मक दायित्वों के लिए तैयार करने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर संभाग एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संभाग सचिव श्री सुरेश चंद साहू, संभाग मंत्री श्री ज्ञान चंद शर्मा, देवास जिला अध्यक्ष श्री रबीन्द्र जी कोर टुटेजा, जिला सचिव श्री संजना गुर्जर, जिला संगठन मंत्री श्री रीना खंडेलवाल, जिला मंत्री श्री रंजना राय, जिला उपाध्यक्ष श्री नितिन चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामनिवास मालवीय सहित अनेक सम्माननीय सदस्यगण शामिल रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
🌊 माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने का पवित्र संकल्प
बैठक के उपरांत संभाग उज्जैन एवं जिला देवास के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पवित्र संकल्प लिया गया कि माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवनरेखा, जीवनधारा एवं आस्था की आधारशिला है। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प दोहराया—
“कन्या रूप सकल गुणवानी, जब प्रकट नर्मदा भवानी।”
📌 नागरिकों से अपील:
नर्मदा तटों को स्वच्छ रखें।
कचरा, प्लास्टिक, दोना-पत्तल, डिस्पोजल आदि नदी में न फेंकें।
पूजा सामग्री का विसर्जन नदी में न करें।
स्नान करते समय साबुन, शैम्पू या डिटर्जेंट का उपयोग न करें।
संस्था ने स्पष्ट किया कि सच्ची श्रद्धा वही है, जो माँ के आँचल को स्वच्छ और पावन बनाए रखे। यह अभियान केवल स्वच्छता नहीं, बल्कि प्रकृति एवं संस्कृति संरक्षण का पवित्र संकल्प है।
🚩 ।। नमामि देवी नर्मदे ।। 🚩
🙏🏻 नर्मदे हर – जिंदगी भर 🙏🏻
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा:
“संगठन की मजबूती नियमित बैठकों, सक्रिय सदस्यता और सामाजिक संकल्पों से बढ़ती है। माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने का यह अभियान मानव अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।”
संगठन के शिवम तिवारी,कृष्णा यादव, युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता,डॉ प्रेम कुमार वैद्य,जीवनलाल जैन चाय वाले, रामवेश सिंह कुशवाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज में नैतिकता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। माँ नर्मदा के प्रति हमारा यह संकल्प जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।”
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#मासिकबैठक #देवास #उज्जैनसंभाग #नर्मदाअभियान #NamamiDeviNarmade #नर्मदेसंकल्प #SaveNarmada #SwachhNarmada #EnvironmentalAwareness #GoSeva #जयगोमाता

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *