भारतीय मानव अधिकार संहिता ट्रस्ट द्वारा देवास जिले में पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान – संवाद और समझ से बना विश्वास

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार संहिता ट्रस्ट द्वारा देवास जिले में पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान – संवाद और समझ से बना विश्वास

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की देवास महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रविंद्र कौर टुटेजा के पास आज दिनांक 27 फरवरी को एक नायक परिवार से संबंधित मामला प्रस्तुत हुआ, जिसमें पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक आमने-सामने बैठाकर संवाद स्थापित कराया गया। पत्नी के माता-पिता को भी चर्चा में सम्मिलित किया गया, ताकि पारिवारिक स्तर पर संतुलित समाधान निकल सके।
दोनों पक्षों को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात उन्हें आपसी समझ, संयम, धैर्य एवं पारिवारिक मूल्यों का महत्व समझाया गया। सकारात्मक संवाद और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप यह पारिवारिक विवाद सौहार्दपूर्वक सुलझा लिया गया।
यह प्रयास सामाजिक समरसता और परिवार संस्था की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि परिवार समाज की आधारशिला है। संवाद, धैर्य और आपसी सम्मान से हर विवाद का समाधान संभव है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल समस्या सुनना नहीं, बल्कि परिवारों को टूटने से बचाना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है ट्रस्ट के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, युवराज सिंह राठौर,रामवेश सिंह राजावत, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चाय वाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी पारिवारिक विवाद का समाधान कानूनी कार्रवाई से पहले संवाद और समझाइश से संभव हो सकता है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और मानव सेवा के लिए समर्पित रहेगा।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता एवं मानव सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
🌐 http://ihrctindia.in
☎️ हेल्पलाइन: 07366356042
📧 infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#FamilyCounselling #SocialHarmony #ParivarikSamadhan #HumanityFirst
#NGOIndia #CommunitySupport #PositiveChange #PeacefulResolution
#Trending #ViralPost #India #PublicService

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *