भारतीय मानब अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी के मार्गदर्शन में देवास जिला अध्यक्ष की संगठनात्मक विस्तार पर सार्थक चर्चा

Categories:

शेयर करें
  • भारतीय मानब अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी के मार्गदर्शन में देवास जिला अध्यक्ष की संगठनात्मक विस्तार पर सार्थक चर्च
    नागदा (उज्जैन)भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौजन्य भेंट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
    भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट, जिला देवास के जिला अध्यक्ष सतीश खंडेलवाल, जिला सदस्य महेन्द्र गुर्जर, दीपक गुर्जर एवं रोनक खंडेलवाल द्वारा नागदा (जिला उज्जैन) स्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव के निवास पर सौजन्य भेंट की गई।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही उनके पूज्य पिता तोफान सिंह यादव का भी आदरपूर्वक सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
    बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों, मानवाधिकार संरक्षण कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। यह भेंट संगठन की एकजुटता, समर्पण एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सहयोग और अधिकारों की जानकारी पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करें, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्थापित हो सके।
    संगठन के शिवम तिवारी,कृष्णा यादव, डॉ प्रेम कुमार वैद्य,युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता, रामवेश सिंह राजावत, जीवनलाल जैन चाय वाले एवं जिला देवास से आए पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन के नेतृत्व से प्राप्त मार्गदर्शन एवं प्रेरणा उन्हें क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होकर मानवाधिकार जागरूकता एवं सामाजिक सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने एवं संगठनात्मक मजबूती हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।
    #sunilsinghyadavmp
    #ihrctbharat
    #ihrctindia
    #humanrights
    #भारतीय_मानवाधिकार_सहकार_ट्रस्ट
    #मानवाधिकार
    #संगठनात्मक_बैठक
    #सौजन्य_भेंट
    #संगठनात्मक_विस्तार
    #सामाजिक_सेवा
    #जनजागरूकता
    #मानवाधिकार_जागरूकता
    #समर्पण
    #संगठन_की_एकजुटता
    #देवास
    #नागदा
    #उज्जैन
    #सम्मान_समारोह
    #SocialWork
    #NGOIndia
    #HumanRightsIndia
    #CommunitySupport
    #Leadership
    #PositiveChange
    #PublicService
    #TeamWork
    #Inspiration
    #IndiaNGO

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *