भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट खंडवा जिले की बैठक संपन्न कार्यकारिणी विस्तार एवं जन-जागरूकता पर विशेष जोर

Categories:

शेयर करें

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट खंडवा जिले की बैठक संपन्न कार्यकारिणी विस्तार एवं जन-जागरूकता पर विशेष जोर
खंडवा। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की खंडवा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 22 फरवरी 2026 को हरसूद तहसील स्थित शर्मा भोजनालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन इंदौर संभाग अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि धार जिला अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में संभाग अध्यक्ष एवं विशेष अतिथि द्वारा संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। उन्होंने कार्यकारिणी के विस्तार, पदाधिकारियों की सतत सक्रियता तथा समाज में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए शासन-प्रशासन के सहयोग से मानव सेवा एवं अधिकार संरक्षण के कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया।
खंडवा जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी नरेंद्र यादव, जिला सचिव मुकेश खले, हरसूद तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण पाटिल एवं तहसील उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों को परिचय पत्र वितरित कर उन्हें संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए।
बैठक के उपरांत मूंदी नगर में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा एवं जिला संरक्षक संदीप साकल्ये से भेंट कर उन्हें भी परिचय पत्र प्रदान किए गए तथा निरंतर सक्रियता के साथ जन-जागरूकता अभियान संचालित करने का आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा मानव अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ सहमति व्यक्त की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने खंडवा जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मानव अधिकारों की जानकारी और सहायता पहुंचाना है। उन्होंने पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और जरूरतमंदों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेमकुमार वैध, युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता,जीवनलाल जैन चायवाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त संदेश जारी करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है। सभी पदाधिकारियों ने नियमित बैठक, जनसंपर्क, सामाजिक अभियानों तथा प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से मानव अधिकार संरक्षण की दिशा में ठोस कार्य करने का संकल्प दोहराया। साथ ही नए सदस्यों को जोड़कर संगठन के सामाजिक दायरे को व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
खंडवा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
#भारतीयमानवअधिकारसहकारट्रस्ट
#HumanRights
#HumanRightsIndia
#ihrctbharat
#ihrctindia
#sunilsinghyadavmp
#खंडवा_बैठक
#KhandwaMeeting
#DistrictMeeting
#कार्यकारिणीविस्तार
#OrganizationExpansion
#TeamMeeting
#LeadershipMeeting
#मानवअधिकार
#HumanRightsAwareness
#जनजागरूकता
#AwarenessCampaign
#HumanService
#SocialWork
#ServeHumanity
#खंडवा
#Khandwa
#हरसूद
#Harsud
#मूंदी
#Mundi
#मध्यप्रदेश
#MadhyaPradesh
#TeamIHRCT
#JoinIHRCT
#VolunteerIndia
#NGOIndia
#SocialLeadership
#CommunityDevelopment
#MissionHumanRights

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *